हीरो राजन कुमार दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे तो इनके फैन्स ने उनके साथ सेल्फी ली
26 जनवरी रिपब्लिक डे परेड के लिए हीरो राजन कुमार की तैयारियां जोरों पर
दिल्ली, 1 जनवरी 2025। हीरो राजन कुमार एक ऐसा नाम है जो भारत की कला संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सारी दुनिया मे छाने लगे हैं। देश विदेश के लोग इन्हें एक सशक्त कलाकार के रूप मे देखते हैं जो दुनिया को कला संस्कृति के माध्यम से एक सही दिशा में लेकर चलने को तैयार है। वर्ष 2025 के शुरुआती दिन अर्थात बुधवार 1 जनवरी को जब सुबह हीरो राजन कुमार इंडिया गेट पहुंचे तो इनके फैन्स ने इनको घेर लिया। उनके चाहने वालों ने उनके साथ सेल्फी ली। राजन कुमार ने भी अपने जोश और एनर्जी को दुगना किया उनके साथ ग्रुप सेल्फी ली। उन्हें मोटिवेट किया, लोगों को नए साल की बधाई दी, लोगों से बधाई स्वीकार की। इस तरह से उन्होंने नए साल की शुरुआत एक नए अंदाज में दिल्ली के इंडिया गेट से कर दी। उन्होंने देश ही नहीं दुनिया को यह बताया कि एक कलाकार का उद्देश्य समाज की मूलभूत संरचना को बेहतर करने की दिशा में कार्य करना होता है। किसी भी देश, समाज को अगर बेहतर करना होता है तो वहां के कलाकारों और कला को आगे बढ़ाना होगा।
26 जनवरी 2025 रिपब्लिक डे परेड के लिए दिल्ली पहुँचे हीरो राजन कुमार ने कभी नहीं सोचा था कि दिल्ली के लोग उन्हें इतना प्यार देंगे। पायोनियर, दैनिक जागरण के फ्रंट पेज पर उनकी फोटो छपेगी। यह दिल्ली का ही प्यार है जो उन्हें भावविभोर करता रहा है। राजन कुमार भी अपनी कला, कविताओं के माध्यम से, अपनी एंकरिंग के माध्यम से देश को जोड़ने का काम करते रहे हैं। इनके कारनामे जग जाहिर हैं। पिछले 2024 चुनाव में इन्होंने कन्यकुमारी से कश्मीर की यात्रा कर लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया। जिसे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने भी माना।
इनकी कविताओं के संग्रह हंसता बचपन को प्रभात पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया। देश सहित अबू धाबी, भूटान, नेपाल में भी इनके लाइव शोज़ होते रहते हैं।
इस बार चार्ली चैपलिन के बर्थडे 16 अप्रैल 2025 को अपनी टीम के साथ हीरो राजन कुमार लंदन में होंगे। चार्ली चैपलिन के पैतृक शहर जाकर चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में राजन कुमार लोगों को एंटरटेन करेंगे। इतना नहीं वह इस पूरे साल अपनी एंकरिंग, शूटिंग, लाइव शोज़, अदाकारी से सबका दिल बहलाते रहेंगे। 26 जनवरी के परेड के लिए राजन कुमार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है और खूब मेहनत कर रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण आज इंडिया गेट पर इनके प्रशंसको की भीड़ ने दिखा दिया। हम हीरो राजन कुमार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। 5 जनवरी को राजन कुमार का जन्मदिन भी है हम उन्हें एडवांस में बर्थडे की बधाई देते हैं। डॉ पवन अग्रवाल, डॉ जी के दीक्षित साहेब स्पेशल गेस्ट के रूप में दिल्ली मे होंगे जो राजन कुमार का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। बाफ्टा की 25 दलीय टीम इस बार राजपथ पर हीरो राजन कुमार के साथ होगी।